हैंड्स ग्रुप ने कराया सफल नेत्रदान…बड़ी संख्या में कई नेत्रहीनो को अभी भी है नेत्र ज्योति का इंतजार…
18 जुलाई 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़)
आज दयालबंद मधुबन निवासी रामेश्वर प्रसाद देवांगन उम्र 90 वर्ष का आज दुखद निधन हो गया, उनके मरणोपरांत उनके परिवार से उनके सुपुत्र दिनबंधु देवांगन एवं अन्य परिवारजनों ने उनका नेत्रदान करवाने की इच्छा जाहिर की एवं हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्स ग्रुप से मनीष जीवननी ने सिम्स अधिकारियों से वार्तालाप करके ,सिम्स के डॉ टीम एवं नेत्रदान सल्हाकार के साथ उनके निवास स्थल पहुंचकर सफल नेत्रदान करवाया।
हैन्ड्स परिवार रामेश्वर प्रसाद जी और उनके पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद करता है ।

