अवैध नशे के खिलाफ मानव श्रृंखला बना कर युवाओं को किया गया जागरूक…
18 जुलाई 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़) बिलासपुर
अवैध नशे के खिलाफ अभियान निजात के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए थाना तारबाहर से CMD चौक तक मानव श्रृंखला बनाई गई। रैली निकाल
पोस्टर और स्लोगन के साथ लोगों को किया
ज्ञात हो की बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निजात अभियान को काफी सराहा जा रहा है। जिसमे नशे की गिरफ्त मे फंसे युवाओं को नशे से निजात दिलाने हर कोशिश की जा रही है और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के इस अभियान मे पूरा पुलिस महकमा इस अभियान मे तत्परता दिखाते हुए विभिन्न आयोजन के माध्यम से लोगो को जागरूक करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा,आज इसी कड़ी मे थाना तारबाहार के थाना प्रभारी
मनोज नायक के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जागरूकता रैली मे मुख्य रूप से थाना तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक मुरली भारद्वाज, आरक्षक संदीप शर्मा, शरद तिवारी, राजीव रतन सिंह, स्वाधीन चौधरी, सुनील साहू, राजू यादव, मैडी राव शामिल थे

