3 आरोपी से 30 लीटर शराब व तलवार सहित गिरफ्तार
28 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत नशे पर रोकथाम व कारोबार के खिलाफ अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धरपकड़ पर की जा रही है वैधानिक कार्रवाई। इसी तारतम्य में आज अवैध शराब परिवहन करते तथा सार्वजनिक
स्थान पर तलवार लहराने वालों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई। दो आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर शराब जप्त। एक आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद।
सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत अवैध कार्य करने वालों तथा असामाजिक तत्वों कि धरपकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र मे होने वाले नशे कारोबार को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एक टीम गठित किया गया है। इस दौरान पतासाजी करते टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कीया गया।

जिसमें खमतराई चौक नगोई रोड में एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपेश शर्मा बताया जिसके पास से 10 लीटर हाथ भट्टी का तैयार किया गया। वही महुआ शराब तथा ग्राम परसाही के पटेल मोहल्ला से एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश कुमार पटेल बताया जिसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी का बना हुआ देसी महुआ शराब जप्त किया गया। इस तरह दोनों आरोपियों से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी का महुआ शराब जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध
34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

इसी तरह दौरान पतासाजी पेट्रोलिंग के पुलिस टीम के द्वारा चिंगराजपारा स्कूल चौक के पास एक व्यक्ति विक्रम उर्फ जोधर गन्धर्व को धारदार तलवार के साथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया।
आरोपी-
1- दीपेश् शर्मा पिता राकेश शर्मा निवासी नगोई स्कूल के पास सरकंडा।
2- दिनेश कुमार पटेल पिता स्व रघुवर पटेल
निवासी पटेल मोहल्ला ग्राम परसाही सरकंडा।
3- विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व पिता मंगल राम गंधर्व निवासी स्कूल के पास चिंगराजपारा सरकंडा।
इस तरह पुलिस टीम द्वारा कुल 3 आरोपियों को आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय पेश किया गया।

