मानसी बनी सावन सुंदरी अध्यक्ष रीता बरसैयां के निवास स्थल पर हुआ आयोजन
29 जुलाई 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़) बिलासपुर
द एसोशिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया, वी क्लब बिलासपुर गोल्ड 323 G3 द्वारा प्रथम बीओडी और जनरल मीटिंग वी क्लब की अध्यक्ष रीता बरसैयां के निवास स्थल आयोजित कि गई, इसी अवसर पर विशेष सावन उत्सव वृक्षारोपण एवं शृंगार सामग्री का वितरण भी किया गया। मनमोहक झूला एवं सावन सुंदरी का आयोजन भी किया गया जिसमें वी मानसी अग्रवाल को सावन सुंदरी चुना गया। अध्यक्ष रीता बरसैयां से क्लब के महत्त्व की जानकारी देकर डिस्ट्रिक्ट द्वारा प्राप्त डिस्ट्रिक्ट पिन और डायरेक्टरी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर वी क्लब्स की सचिव रजनी खनूजा, कोषाध्यक्ष निविता जालान, माइक्रोचेयर पर्सन शुभा सिंह अलका अग्रवाल, शशि बरेठ, डिस्ट्रिक्ट एडवाजर नीरज अग्रवाल, फाउंडर जगदीश सलूजा, सदस्य रेखा असाठी, रेखा आहूजा, संगीता बरसैयां, मानसी अग्रवाल, सुनन्दा, बिन्नी गम्भीर, चुन्नी मौर्य, आरती उपस्थित रहे।

