चालीहा महोत्सव के तीसरे सप्ताह पर भव्य संगीतमय कार्यक्रम
10 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर-आज चालीहा महोत्सव के तीसरे सप्ताह सिंधी धर्मशाला मसानगंज आजाद नगर में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पूरी साध संगत झूलेलाल साई जी के भजनों पर झूम उठी।दरबार के सेवादार भाई अमर रुपानी ने बताया कि चालीहा महोत्सव के प्रत्येक सप्ताह बाहर से संतो को बुलाकर उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस सप्ताह धमतरी के संत भाईसाहब मनीष जज्ञासी द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें सभी श्रोताओं ने बहुत ही भक्ति भाव से उनके भजनों को सुनकर आनंद में नाचने लगी एवम सभी ने कार्यक्रम की सराहना की अंत में साई झूलेलाल जी की आरती, पलव पाकर विश्व शांति के लिए अरदास की गई।

आखरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर, सिंधी युवा विंग टीम,महिला विंग सहित साध संगत का सहयोग रहा।

