ड्रीमलैंड स्कूल में मनाया गया हरियाली उत्सव राष्ट्र प्रेम के साथ हरियाली का दिया संगीतमय संदेश…
11 अगस्त 20 23
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
भारत देश विभिन्नताओ की परिपाटी से सुसज्जित देश है यहाँ की परम्परा है कि भिन्न-भिन्न् पारम्परिक उत्सव को बड़ी ही आत्मीयता से मनाया जाता है। स्वाभाविक है कि हम जिस देश मे रहते है वहा कि परम्परा से हम और हमारे बच्चे भी आगे उसे कायम रखे इसके लिए हमे ही उनको इन सारी परम्पराओ से अवगत कराना होगा, पर शायद हम इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरी तरह ईमानदारी से निभाने मे चूक जाते है, लेकिन ड्रीमलैंड हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलकुल नहीं भूलता क्योकि सदैव ही यह शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के साथ बच्चों को देश कि पारम्परिक और संस्कृतिक गतिविधियों से अपने छात्रों को अवगत कराने मे अपनी महती भूमिका निभाता रहा है।
उसी तारन्मय में आज ड्रीमलैंड हायर सेकेण्डरी स्कूल में हरियाली उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय द्वारा चार खंडो में निर्मित नालंदा हॉउस, एलोरा हॉउस, तक्षशिला हॉउस,
अजंता हॉउस, के छत्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए सभी का मनमोह लिया।

आज के इस भव्य रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित डॉ श्रीमती रत्ना मिश्रा ने अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम के प्रथम चरण मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जलित करते हुए शुरुआत की गई।
तत्पश्चात नन्हे-मुन्न्ने छात्रों का सब्जियों रूपी पोषक पहन कर प्रस्तुति का प्रदर्शन देकर पूरे विश्व को हरियाली का संदेश देने का सिलसिया जारी रहा। कांरवा यही नहीं रुका फिर जमी स्वर संगीत की शानदार प्रस्तुति जिसमे विद्यालय की नालंदा हॉउस, एलोरा हॉउस, तक्षशिला हॉउस, व अजंता हॉउस,
के छत्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति से समूचे विद्यालय प्रांगण संगीतमय हो उठा सभी बच्चों ने देशभक्ती के गीतों का गान करते हुए राष्ट्र प्रेम के लिए अपनी आस्था से अवगत कराया।

जिसमे क्रमशः
कनिष्ठ वर्ग एकल गीत की प्रस्तुति में प्रथम तक्षशिला हॉउस, द्वितीय स्थान अजंता तृतीय नालंदा हॉउस ने स्थान प्राप्त किया।
वही समूह गीत मे प्रथम तक्षशीला द्वितीय अजंता तृतीय स्थान नालंदा हॉउस ने प्राप्त किया और वरिष्ठ समूह मे एकल गीत की प्रस्तुति में प्रथम नालंदा हॉउस, द्वितीय एलोरा तृतीय स्थान अजंता हॉउस ने प्राप्त किया। समूह गीत की प्रस्तुति में प्रथम नालंदा हॉउस, द्वितीय अजंता तृतीय तक्षशिला ने प्राप्त किया। वही भारत परिषद के गीतों की शानदार प्रस्तुति में प्रथम नालंदा हॉउस, द्वितीय एलोरा तृतीय अजंता हॉउस,
को स्थान प्राप्त हुआ। आज के इस कार्यक्रम में चारों हॉउस की प्रस्तुति सराहनीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप् में डॉक्टर श्रीमती रत्ना मिश्रा जो छत्तीसगढ़
रत्न से सम्मानित है स्कूल की प्राचार्य निवेदिता सरकार सहप्रचार्या तपोषी सरकार के अलावा विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं व शिक्षक तथा छत्र-छात्राओं के अभिभावक गण भी उपस्तिथ रहे।

आज के इस गरिमामय् भव्य आयोजन में एलोरा नालंदा तक्षशिला अजंता हॉउस ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल कैप्टन शाश्वत राव मगर और साना खान तथा स्कूल हेड बॉय सागर चंद्रा व स्कूल हेड गर्ल बबीता साहू द्वारा किया गया।

