गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 के
बुथ क्रमांक 86, 87, एवं 88 में वोटरो के नाम मे भी हुआ संशोधन
12 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर-एल्डरमैन काशीरात्रे ने गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 जरहाभाठा में निर्वाचन नामावली में BLO ताहिरा बेगम, शत्रुहन कौशिक एवं हिराधर के उपस्थित में बुथ क्रमांक 86, 87, एवं 88 में लगभग 40 नाम जुड़वाए एवं लोगों को निर्वाचन की ताकत को भी बताया।
एल्डरमैन काशीरात्रे ने वार्ड वासियों के बीच बैठकर निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने एवं सुधरवाने का कार्य बखुबी निभाया। वार्ड वासियों ने भी बढचढ उत्साह पूर्वक निर्वाचन में नाम जुड़वाया, 18 वर्ष के ऊपर वाले नव युवकों ने भी वोट डालने के लिए उत्साह पूर्वक नाम जुड़वाए, नए मतदाओं को पहली बार वोट डालने कि खुशी भी दिखी और नव युवाओं में निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव एवं लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, नए जन प्रतिनिधि चुनने को लेकर उत्साह का माहौल दिखा।

एल्डरमैंन काशीरात्रे ने यह भी ध्यान रखा कि मतदाता सूची में कहीं किसी का नाम तो नही काटा जा रहा, और सही तरीके से नाम जूड़वाने का कार्य ईमानदारी से करते हुए जनसेवक होने का परिचय दिया ।

