क्षेत्र की जनता ने जताया भरोसा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल…
21 अगस्त 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र मंगवाया जा रहा है। लोग अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के सामने आवेदन भी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोटा विधानसभा से दावेदारी को लेकर वेलकम डिसलेरी के प्रतिष्ठित परिवार से रिचा जायसवाल ने भी कोटा विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

ज्ञात हो की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक विधानसभा के लिए इच्छुक दावेदारों का आवेदन ब्लॉक स्तर पर आमंत्रित किया है।
ऋचा जायसवाल पार्षद एवं एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल की धर्मपत्नी हैं। छत्तीसगढ़ सर्व जायसवाल समाज के द्वारा श्रीमती ऋचा जयसवाल को टिकट देने की अनुशंसा की गई है। श्रीमती ऋचा जयसवाल विगत 25 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हैं। जिला महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव तथा वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। रोटरी क्लब बिलासपुर की लगातार 3 वर्षों से अध्यक्ष रही है। इस दौरान उनके क्लब के द्वारा कोटा क्षेत्र में समाज सेवा के बहुत से कार्य किये गए हैं।
रतनपुर ऐतिहासिक नगरी रही है यहां कलचुरी वंश का 400 वर्षों तक शासन रहा है,तथा इस क्षेत्र में जायसवाल समाज के 25000 से ज्यादा मतदाता हैं।
इसी क्रम में बिलासपुर जिले के जायसवाल कलार समाज ने प्रत्येक पार्टियों से समाज के चेहरों को विधानसभा में दावेदार बनाने का निवेदन किया है।
कलार समाज ने कोटा विधानसभा के लिए रिचा जायसवाल को कांग्रेस की तरफ से दावेदारी का निर्देश दिया। आज रिचा जायसवाल ने परिवार के सदस्यों के साथ कोटा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित को अपना दावेदारी का आवेदन दिया है। बताते चलें कि रिचा जयसवाल का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। वेलकम डिसलेरी उद्योग जगत परिवार से हैं। रिचा जायसवाल के पति कांग्रेसी नेता शैलेंद्र जायसवाल नगर निगम बिलासपुर में एल्डरमैन के पद पर हैं।

परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य डॉ बद्री जायसवाल भी कांग्रेस के सक्रिय एवं प्रतिष्ठित वरिष्ट नेता है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित को दावेदारी का आवेदन देते समय बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पांडेय की धर्मपत्नी रितु पांडे, आनंद जायसवाल ,नीरज जायसवाल, अनु पांडे ,दीपाली दुआ ,गीता जायसवाल ,अंकुश चौधरी, आशीष योगेश कुर्रे समिति क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। आवेदन जमा करने के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडे की पत्नी ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए महिला उम्मीदवार रिचा जायसवाल से अच्छा कोई विकल्प हो नहीं सकता है।

