घटना के बाद ड्राइवर फ़रार गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
02 सितम्बर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तेजरफ्तार हाईवा ने स्कूल जा रहे दो बच्चो को कुचला। इस घटना में दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनो बच्चे रिश्ते में भाई-बहन थे। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चक्काजाम किया।
सिरगिट्टी के दो छात्र भावना केवट 10वीं और आयुष केवट सातवीं का छात्र रोजाना की तरह सुबह 7 बजे सायकल से स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार हाइवा ने भाई-बहन को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से इलाके में शोक का लहर छा गया है। आक्रोशित ग्रामीणों जब चलाजाम किया तो सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी शुरू कर दिया। आसपास की गाड़ियों में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। जब ग्रामीण सड़क से हटने के की तैयार नहीं हुए तो वाहन मालिक से पांच लाख रुपए मुआवजे ले रूप दिलाने की घोषणा की गई। इसके बाद हो ग्रामीण चक्काजाम समाप्त किया।

इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से बच्चो के शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शाम होने पहले शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है की बच्चो के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मां दोनों बच्चों को लोगों के घरों में बर्तन मांजकर और झाड़ू पोंछा लगाकर पाल रही थी।

पंचर दुकान हटाने की मांग आक्रोशित लोगों ने पास ही में स्थित पंचर बनाने वाले दुकान को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोड़ के पास ही पंचर बनाने की दुकान है। जिससे सभी वहां गाड़ी खड़ी कर देते हैं। जिससे दूसरी तरफ से आने वाले लोगों को सामने की तरफ से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं देती।

