आग लगने से अंदर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक…
01 सितंबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भक्त कंवरराम द्वार स्थित गढ़कलेवा में आज दोपहर अचानक आग लग गयी। आग लगने अफरा तफरी मच गई। आग लगने से अंदर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन के लिए गढ़ कलेवा खोला गया है।

शुक्रवार दोपहर व्यंजन बनाने के दौरान किचन से अचानक धुँवा उठने लगा और देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गया। वहां मौजूद लोगों और पुलिस प्रशासन की मशक्कत के बाद अग्निशमन की तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गढ़कलेवा में घरेलू सिलेंडर का हो रहा उपयोग वह कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग कर घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहा है। आगजनी के बाद जब दमकल कर्मियों ने गढ़कलेवा के किचन से सिलेंडर बाहर निकाला तो वह घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

