सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही चोरी के चार वाहन बरामद…
10 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] थाना सिविल लाईन से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोरों को पकड़ने के लिये अलग-अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध कमांक 850 / 2023 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 939/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में चोरी गई। एक्टीवा वाहन एवं मोटर सायकल पेशन प्रो, जिसकी कीमती 1,00,000 एक लाख रूपये को आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी नया बस स्टेण्ड तिफरा के द्वारा चोरी कर चुराई हुई मोटर सायकल को धनश्याम यादव एवं देवन्द्र सिंह के पास बिक्रि किया था।

इसके अलावा आरोपी के द्वारा करीब एक लाख कीमत के दो पेशन प्रो वाहन चोरी करके अपने कब्जे में रखा था। जिसे थाना सिविल लाईन के इस्तगासा कमांक 21 / 2023 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि में जप्त किया गया है। आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर एवं घनश्याम यादव तथा देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज कर कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए आरोपी
- मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी नया बस स्टेंड तिफरा।
- घनश्याम यादव,
- देवेन्द्र सिंह ठाकुर
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान, चित्तगोविंद दुबे, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

