आगामी चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान निरंतर जारी…
16 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी आचार संहिता के मद्देनजर बिलासपुर में 14 चेकिंग पॉइंट बनाकर आने-जाने वाले वाहनों की संघन जांच की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसमें कभी नगद रकम कभी सोना, कभी शराब तो कभी साड़ी कपड़े आदि मिल रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड में लगाए गए चेकिंग पॉइंट में सीपत रोड बहतराई चौक में एक वाहन से 8 लाख रुपये नगद मिले हैं। मौके पर संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाया।
जिसके कारण ₹800000 को पुलिस ने जप्त कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए इस तरह की सामग्री का अवैध परिवहन हो सकता है, इस कारण ही इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है।

