ड्रीमलैंड हॉयर सेकेण्डरी स्कूल ने निभाई परंपरा…भव्य शंखनाद प्रतियोगिता का किया शानदार आयोजन…
17 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़ } बिलासपुर सनातनी धर्म में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के लिए नवरात्रि का पावन पर्व बड़ी ही भव्यता और धार्मिक आस्था का प्रतीक होता है तथा इस धार्मिक पर्व को बड़ी ही आस्था अनुसार मनाया जाता है और पूरे नो दिनों तक मातारानी की पूजा अर्चना की जाती है, पर आम विद्यालयों में इस धार्मिक पावन पर्व का असर कही नही दिखता जितने भी विद्यालय है उनमें सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन कर महज खाना पूर्ति कर दी जाती है, पर नगर का इकलौता ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल है जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अलावा भी कई विषयों पर गतिविधियों पर फ़ोकस कर तथा उसके बारे में अध्यनरत बच्चों को अवगत कराया जाता है, जो कि बेहद सराहनीय है। बताते चले कि ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू से ही इन सारी गतिविधियों पर विशेष ध्यान सदैव ही दिया जाता रहा है।

ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शंखनाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पूर्व में भी विभिन्न तरह के आयोजन कर शिक्षा के साथ अन्य ऐसे आयोजन किये जाते रहे है जिसमें बच्चों के विकास के साथ ही भारत की संस्कृति का भी ज्ञान हो, जो कि बेहद आवश्यक है। ज्ञात हो कि नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी बच्चों को इसका आभास घर मे ही हो जाता है, और फिर वही पावन और धार्मिक आभास यदि स्कूल में भी हो ये बड़ी बात है…! अब यहाँ इस स्कूल की मुख्य बात भी बताते चलें जो कि अपने आप मे इस स्कूल को एक अलग और अहम स्थान का दर्जा प्रदान करती है।
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मातारानी के आगमन की शुरुआत शंखनाद से हो ऐसी परम्परा ये धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन आज से नही बल्कि इस स्कूल की नींव रखने के साथ आज से 16 वर्षों पहले से ही किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है, और सभी देवी देवताओं ने इसे अपने हाथ में धारण किया और इसकी ध्वनि से आसपास के समूचे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

उसी तारतम्य में इस वर्ष भी नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शंखनाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दूसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शंखनाद प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से पांचवीं व छटवीं से आठवीं तथा नवमीं से बारहवीं के बच्चों ने से सहभागिता निभाई जिसमे कक्षा दूसरी से पांचवीं के ग्रुप में कक्षा चौथी की खुशी डिंडा प्रथम स्थान पर रही व द्वितीय स्थान अंकुर दुबे व तृतीय स्थान पर गांधी डहरिया व अंशिका पाण्डेय तथा अपूर्व विशवास को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
दूसरे ग्रुप में कक्षा छटवीं से आठवीं के बच्चों ने अपनी उपतिथि दर्ज कराई जिसमें कक्षा आठवीं के नित्यवीर सिंह ठाकुर प्रथम स्थान पाया वही द्वितीय स्थान पर स्वस्तिक राव मगर रहे तथा तृतीय स्थान अरमान सिंह और शौर्य तिवारी ने पाया और प्रियांशु यादव सान्त्वना स्थान पर रहे।
तीसरे ग्रुप में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और जज्बा कायम रखा जिसमें प्रथम स्थान सिद्धांत शर्मा व द्वितीय स्थान पर शास्वत राव मगर तथा तृतीय स्थान पर तनु राजपूत व अभिनव गोंडा तथा सुमेधा विशवास सांत्वना स्थान पर रही।
इस प्रतियोगिता की निर्णायक-श्रीमती सीमा भट्टाचार्य, श्रीमती रुबी चक्रवर्ती,श्रीमती प्रतिभा गर्ग रही। ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के कुशल नेतृत्व में इस भव्य आयोजन को संचालित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय में पदस्थ सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

