विवाह के बारह साल बिलासपुर महिला थाना की कॉन्सलिंग फिर भी नही सुधरा पति अंततः हुई जेल…!
20 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
थाना दीपका से मिली जानकारी अनुसार मामला कुछ इस प्रकार है श्रीमति पुष्पा धनकर की शादी 12 साल पहले हेमंत धनकर निवासी दुर्ग के साथ हुई थी । शादी के बाद कुछ समय पति व सास ससुराल वालों के द्वारा रोजमर्रा की घरेलू बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। साथ ही गाली गलौच कर मानसीक रुप से प्रताडित करते थे। पीड़िता इतने सालों में केवल 3 साल ही अपने ससुराल में अच्छे से रही थी । इस संबंध में पति व ससुराल वालो के द्वारा प्रताडित करने की शिकायत करने पर आवेदिका द्वारा महिला थाना बिलासपुर मे आवेदन दी थी। पहले दोनों को आपसी समझाइश देने के लिए काउंसलिंग में रखा गया था।इसमे पति के रवैये में कोई सुधार नही आया अतः अनावेदको द्वारा प्रताडित किये जाने पर एफ.आई.आर दर्ज कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पीडिता पूजा धनकर पति हेमंत धनकर उम्र 30वर्ष निवासी ग्राम धमनी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग अपराध कमांक 71/23 धारा 498ए, भा.द.वि.
आरोपी का पेशा निजी जॉब (माइनिंग कंपनी में दलाल)

