हज़ारों समर्थकों के साथ जसबीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन समर्थन में उमड़ी आम जनता…
27 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] बिल्हा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ पहुंचकर आज नामांकन फॉर्म दाखिल किया।
कई वर्षों से बिल्हा की जनता हर बार एक बार कांग्रेस फिर एक बार भाजपा को अपने क्षेत्र का उत्तरदायित्व देते आ रही है पर फिर इस समूचे क्षेत्र का विकास सिर्फ पन्नो और कागजी सरहद तक सीमित ही रहा और फिर अब जनता भी इक्का दुक्का से प्रताड़ित होने पर भी किसी ऐसे उम्मीदवार को विकल्प के रूप में नही खोज पा रही थी लगता है उस जनता के सामने आज एक बड़ा और मजबूत विकल्प सामने आ गया है,और वो आम आदमी पार्टी के बिल्हा प्रत्याशी के रूप में निरंतर बिल्हा के जनता के समकक्ष दायरे के अनुकूल दिखाई दे रहा है।
ज्ञात हो कि सरदार जसबीर सिंह इस बार आप से प्रत्याशी जनता के बीच आये है, जिसे जनता अपने भावी विधायक के रूप में पहले से ही समर्थन दे चुकी है और इस बार बिल्हा के विकास में एक नई उड़ान की उम्मीदों को पंख देने आतुर है।

उसी जन्ताजनार्दन के भरपूर सहयोग पर ही आज नामांकन दाखिल करने से पहले सरदार जसबीर सिंह ने माता पिता और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लिया। नेहरू नगर से विशाल रैली के रूप में निकलकर वे पैदल ही नामांकन स्थल पहुंचें। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए जानी जाती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को देखकर ही वहां की जनता ने अरविन्द केजरीवाल को 3 बार मुख्यमंत्री बनाया। पंजाब में पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। गुजरात चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को 42 लाख वोट दिए थे। इससे साफ़ जाहिर है कि लोग अब भाजपा काँग्रेस से ऊब चुके हैं और अब वादों को पूरा न करने वाली पार्टियों को छत्तीसगढ़ की जनता नकारेगी और आम आदमी पार्टी को चुनेगी।” उन्होंने कहा कि “बिल्हा की जनता ने 10 साल भाजपा को मौका दिया और 5 साल काँग्रेस को लेकिन दोनों ही पार्टी की सरकारों ने बिल्हा की जनता के लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए बिल्हा की जनता इस बार झाड़ू छाप में बटन दबाएगी।” उन्होंने दावा किया कि एक लाख से अधिक वोटों के साथ बिल्हा के लोग उन्हें जिताएंगे।
रैली के दौरान निधि चावला, डॉ. किरण पाल सिंह चावला, सुरिंदर सिंह चावल, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रियांका शुक्ला, लोकसभा अध्यक्ष अरुण नायर, जिला इकाई से जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर, सचिव प्रमोद पटेल, ओबीसी विंग संयुक्त सचिव गोपाल यादव एवं समस्त पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

