मोदी, शाह, नड्डा, योगी, माथुर सहित दिग्गज नेता समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने सम्हाला कार्यभार
13 दिसंबर 2023
रायपुर-{जनहित न्यूज़} रायपुर छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।

शपथ समारोह में सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव संसद संतोष पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, भाजपा विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मोतीलाल साहू, धर्मजीत सिंह, ओ.पी. चौधरी, किरण सिंह देव, रामविचार नेताम, श्रीमती गोमती साय, श्यामबिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाडे, भूलन सिंह मरावी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, श्रीमती रायमुनि भगत, लखनलाल देवांगन, प्रेमचन्द पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, सुशांत शुक्ला, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, टंक राम वर्मा, अनुज शर्मा, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह, इन्द्रकुमार साहू, रोहित साहू, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, दयालदास बघेल, श्रीमती भावना बोहरा, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

शपथ समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंत्रालय महानदी भवन पहुंचे। तीनों ने पदभार संभाला। मुख्यमंत्री श्री साय ने उप मुख्यमंत्री श्री साव व उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा का मुंह मीठा किया। उप मुख्यमंत्री द्वय ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

