अवैध निर्माण के खिलाफ मोहल्ले वासियों ने नगर निगम कमिश्नर से की शिकायत…
15 दिसम्बर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर में जगह-जगह बिना अनुमति के अवैध निर्माण हो रहा है। नगर निगम से बिना अनुमति लिए नियमों को ताक पर रख कर गली मोहल्लों सहित बाजारों में बेखौफ अवैध निर्माण किया जा रहा। जिसे रोकने में निगम अधिकारी नाकाम और लाचार नजर आ रहे है। शहर में बेख़ौफ हो कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण का कार्य जारी है। बिना अनुमति और बिना नक्शे के अवैध निर्माण किया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जूना बिलासपुर स्तिथ साव धर्मशाला के पास का है जहां बिना अनुमति के 2 मंजिला मकान बना लिया गया है। निर्माणधीन मकान की किसी भी प्रकार की स्वीकृति और अनुमति नगर निगम से नही ली गई है। इस पर मोहल्ले वालों ने निगम आयुक्त और जोन कमिश्नर से लिखित में शिकायत की है। अब देखना होगा कि निगम कब इन अवैध निर्माण पर कार्यवाही करती है या फिर बेरोकटोक यह अवैध निर्माण यूँ ही जारी रहेगा।

मोहल्ले वासियों द्वारा निगम आयुक्त से की गई शिकायत में कहा गया है की हम मोहल्ले वासी जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास निवासरत हैं, रमाकांत साव द्वारा बिना नगर निगम से अनुमति लिए बगैर भवन निर्माण कर एवं बीच सड़क तक भवन निर्माण कराए जाने बाबत आपको सूचना देना चाहते हैं कि हम समस्त मोहल्लेवासी रमाकांत साव के द्वारा जो भवन बनाया जा रहा है या मकान बनाया जा रहा है वह पूर्णतः रूप से अवैध है, और बिना किसी विभाग से अनुमति लिए भी घर व मकान बना रहे हैं।

उक्त भूमि की तत्काल जांच की जाए तथा रमाकांत साव के ऊपर उचित कार्रवाई करते हुए अवैध मकान या भवन को तोड़ा जाए।

