फायर ब्रिगेड टीम ने मॉक ड्रिल कर स्कूली बच्चों को आग से बचने दिए टिप्स…
06 जनवरी 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सरकंडा नूतन चौक स्थित ड्रीमलैंड स्कूल में आज अग्निशामक विभाग व एस डीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पाने को लेकर बचाव हेतु सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के छात्रा-छात्रों को जागरूक किया। स्कूल परिसर पर मॉक ड्रिल में गैस सिलेंडर में आग लगने पर बुझाकर बच्चों को दिखाए अग्निशामक दल के अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों ने छात्र-छात्राओं के साथ ही सभी शिक्षकगण एवं शिक्षिकाओं को भी सिखाये गैस सिलेंडर में आग से बचाव व बुझाने का उपाय।

आग से बचाव के विभिन्न उपायों का मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। अग्निशामक दस्ता के सदस्यों ने सबसे पहले कागज के ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइऑक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद दूसरी कड़ी में सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के तरीके बताए। वही इसके लिए पानी से भीगे हुए कंबल को गैस सिलेंडर पर ऊपर से लपेटकर आग बुझाकर दिखाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दिखाए जा रहे तरीकों पर उत्साहित स्कूली बच्चों ने बीच-बीच मे तालियां बजाते नजर आए तथा अग्निशामक दल के पदाधिकारी ने बताया कि अचानक आये आपदा से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता के माध्यम से हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।
आग लगने के बाद इस पर काबू पाने के तरीके बताए गए हैं और साथी ही इस गुण को ड्रीमलैंड स्कूल के छात्राओं को भी सिलेंडर में आग लगाकर बचाव हेतु बचाने के उपाय के लिए प्रशिक्षण भी दिया। ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में आग पर काबू कैसे पाए जाए इसकी बारीकी से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि हम जागरूक रहेंगे और लोगो को भी जागरूक करेंगे।

अग्निशमन टीम के पदाधिकारियों ने कहा की आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। आग कभी-कभी इतनी विकराल रूप लेती है और सारी चीज जलाकर राख कर देती है और लोग पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं। बदन पर कपड़े के सिवा कुछ नहीं बचता, कभी-कभी इससे जान-माल की भी काफी क्षति होती है। ऐसे प्रदर्शनों से जागरूकता फैलाकर आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी गेहूं के बौनी का समय है। लोग भूसे को भरने के लिए घर में ही थ्रेसर के माध्यम से गेहूं की बौनी करते हैं। जिससे कई बार थ्रेसर की चिंगारी से निकली आग पूरे घर समेत आसपास के क्षेत्र को भी आपके चपेट में ले लेता है। जिससे भारी क्षति होती है। स्कूली छात्राें ने जाना आग से बचना और काबू पाने का बेहतर तरीका।
ड्रीमलैंड स्कूल के प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने कहा कि अग्निशामक दस्ता का यह प्रदर्शन स्कूल में प्रथम बार आयोजित किया गया है। इससे बच्चे और अभिभावक जागरूक होंगे। भविष्य में ऐसी स्थिति में बताए गए उपायों को प्रयोग में लाएंगे।

मौके पर अग्निशमन विभाग व एसडीआरएफ के ज़िला फायर अधिकारी दीपंकर दिपांकुर नाथ, फ़ायर प्रभारी दीपक नावरे, दुर्गेश राठौर,
पंकज ठाकुर, सुमन एक्का,देवेंद्र साहू, अभय मिंज,
तरुण साहू, बाबूनाथ ऊइके सहित ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार और सभी शिक्षकगण एवं शिक्षिकाए उपस्थित थे।

