अस्पताल जाते समय वाहन ने कुचला पेट फटने मौके पर ही दर्दनाक मौत…
10 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अस्पताल भर्ती बीमार पत्नी के लिए टिफिन लेकर जा रहा पति को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में गम्भीर रूप से घालय पति को अस्पताल ले जा रहे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
यह सच है की मुश्किलें कभी अकेली नहीं आती, लेकिन जैसी मुश्किलें अजय कुमार के परिवार पर आई वैसी मुश्किल भगवान किसी को भी ना दे। सिरगिट्टी में रहने वाले अजय कुमार की पत्नी गंभीर रूप से बीमार है, जिसका इलाज महादेव अस्पताल में चल रहा है। इनका एक छोटा सा बच्चा भी है। शनिवार की रात अजय अपनी पत्नी के लिए टिफिन लेकर सिरगिट्टी से महादेव अस्पताल आ रहा था। महादेव अस्पताल के करीब ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जा रहे अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक तो पत्नी गंभीर रूप से बीमार और उसकी तीमारदारी करने वाले पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद परिवार पर दोहरी मुसीबत आन पड़ी। रविवार को अजय के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया तो वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

