नशे में धुत आरोपी ने टांगिया से किया ताबड़तोड़ हमला मौके पर ही मौत…
10 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] टांगिया से वारकर अपने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट। इस घटना में बड़े भाई की मौके पर ही मौत। इस वारदात में मृतक की पत्नी भी गम्भीर अस्पताल में चल रहा उपचार। जिले के सकरी थाना इलाके में हत्या का मामला समाने आया है,जिसमे सकरी अटल आवास में रहें वाले छोटे भाई ने टांगिया से वारकर अपने पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह जख्मी भाभी अस्पताल में मौत से जूझ रही है।
घटना के वक्त मृतक की पत्नी, बच्चे और मां-बाप भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनो भाईयो के बीच हो रहे विवाद की जानकारी आस पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी थी इसके बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार अटल आवास में रहने वाले दो श्रमिकों के बीच झगडा हुआ। छोटा भाई मनमोहन बंजारे ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। वही मृतक बड़ा भाई मूलपाल भी रोजी मजूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। बताया जा रहा है की शनिवार की देर रात शराब के नशे में बड़े भाई मूलचंद बंजारे और छोटे भाई मनमोहन बंजारे के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मृतक के मां बाप के अलावा मूलचंद की पत्नी भी मौजूद थीं।
सूत्र बता रहे है की विवाद शनिवार की देर रात से शुरू हुआ और रविवार तक चला। इसी बीच आवेश में आकर आज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर टांगिया और बांस से हमला कर दिया। जिससे मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई, इस वारदात में मृतक की पत्नी को गम्भीर भी चोट आने की बात कही जा रही है, जिसके इलाज जारी है।

लोगों का कहना है की अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद ये वारदात नही होती पर जानकारी होने के बाद भी कोई नही आया और हत्या की वारदात हो गई।

