व्यापारिक परिवेश के साथ सनातम धर्म में आस्था के सूत्रधार को सभी ने दिया साधुवाद…
18 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज के भौतिक युग मे भले मानुष और बुरे मानुष भी निवास करते है।
सभी का अलग-अलग दृष्टिकोण भी होता है व्यापारिक परिवेश में सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने में अगर मिसाल के रूप में देखा जाए तो
कुछ एक ही इस पुनीत कार्य मे अपनी अहम भूमिका निभा पाते है आज हम एक ऐसी ही विरले व्यक्ति का हम उल्लेख करने जा रहे है।

जो कि व्यापार के साथ ही समाज सेवी के रूप में बिलासपुर में अपनी अलग पहचान बना चुके है।
समाज सेवी प्रवीण झा जिन्होंने भगवान राम के प्रति आस्था दिखाते हुए 1000 लोगों को अयोध्या धाम की यात्रा कराने का जो निर्णय लिया उसको साकार रूप भी दिया ज्ञात हो कि सभी 1000 दर्शनार्थियों का उन्होंने विधिवत रजिस्ट्रेशन भी कराया और उन्हें रामलाल के दर्शन की गारंटी भी दी।

जिससे बिलासपुर नगर में चहुँ ओर उनकी प्रशंसा के स्वर उभर कर सामने आए हालांकि यहां बड़े उद्योगपति भी हैं कई मंत्री नेता भी हैं लेकिन धर्म परण्यता निभाने में श्री झा अव्वल दर्जे के हकदार बन गए है।

जिन्होंने बिलासपुर वासियो के एक हजार लोगों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलीला के दर्शन कराने का जो बीड़ा उठाया है वो सचमुच ही बेहद सराहनीय हैनऔर आज ऐसे ही महान सख्शियत प्रवीण झा के जन्मदिन का अवसर है।

इस अवसर पर उनके चाहने वालों ने एक भव्य आयोजन करना चाह लेकिन साधारण जीवन में विश्वास रखने वाले समाज सेवी “फिल ग्रुप” के डायरेक्टर प्रवीन झा के जन्म दिवस पर उनकी मंशा अनुसार उनके चाहने वालो ने हंसा विहार कॉलोनी में जन्मदिवस पर “फिल ग्रुप” के स्टॉफ और महाकाल की सेना के तामेश कश्यप एवम् आरएसएस के उचित सूद ने मिलकर श्री झा का सामान्य जन्मदिन मनाया गया।
आज उनके जन्म दिवस पर नगर के सभी लोगो ने साधुवाद के साथ ही उन्हें शुभकामनाए प्रेषित की है।

