परिजनों के साथ क्षेत्रवासी भी उतरे सड़को पर आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर किया चक्का जाम…
18 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी में अपराध का ग्राफ़ तेजी से बढ़ता जा रहा है, आये दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी आपराधिक
घटना हो रही है। न्यायधानी अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। अब तो बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है, लोगों के बीच ऐसे सवाल अब उठने लगे है, संस्कारधानी में रेप और छेड़छाड़ के अपराध बढ़ने लगें है, वही अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई, जिसमे बीती शाम 3 साल की मासूम से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले ने न्यायधानी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। वही मासूम के साथ अनाचार और उसकी मौत से आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने सोमवार को नेहरू चौक में न्याय की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया।

वही चक्काजाम की सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारी सहित टीम मौके पर पहुँच गई और उन्हें समझाईश देने लगी, इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव भी मौके पर मौजूद रहे। जहां परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष न्याय की मांग करते हुए, इस मामले में आरोपी 17 वर्षीय युवक के चाचा के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग की गई।

जिसने बच्ची को हॉस्पिटल न ले जाकर शहर में यहाँ वहां घुमा रहा था और मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा था, वही उसके घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की गई, साथ पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

मामले में घण्टों समझाईश के बाद सभी परिजन और आक्रोशित भीड़ वापस लौटी, जिन्हें एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी नाबालिग के चाचा को भी हिरासत में ले लिया गया है, वही तहसीलदार ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण किया गया होगा उसकी जांच कर घर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वही मुआवजे के लिए भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

