अब नही होगा नियमो के विरुद्ध बार का संचालन की समझाईश के साथ दिया अल्टीमेटम….
20 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भूगोल बार में पुलिस ने मारा छापा। कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही। नियमों के विरुद्ध तेजगति में बजा रहा था, फिल्मी गाने। पुलिस ने साउंड सिस्टम को जप्त कर की कार्यवाही।
श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित भूगोल बार नियमों की धज्जियां उड़ाकर बार संचालित कर रहा है? भूगोल बार को संचालित करने वाले रसूखदार संचालक को शायद पुलिस का डर नहीं था, तभी तो देर रात तक तेज आवाज में फिल्मी गाने बाजवा रहा था, पर पुलिस ने भूगोल बार के संचालक की अकड़ तोड़ दी।
ज्ञात हो कि नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता ने सप्राइज चेकिंग के दौरान पाया की मैग्नेटो मॉल में संचालित भूगोल बार में देर रात तक तेज ध्वनि में फिल्मी गाना बजा रहा था। जिससे आसपास के रहवासियो को ध्वनि प्रदूषण होकर व्यवधान होकर असुविधा हो रही थी।
जिस पर पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन गौरव ठाकुर निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बार में बज रहे साउंड सिस्टम को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

जानकारी के अनुसार भूगोल बार में देर रात तक शराब परोसी जाती है, और यहां कई बार विवाद भी हो चुका है इससे पहले भी भूगोल बार में पुलिस अधिकारियों से भी बत्तमीजी हो चुकी है। वही अचार संहिता लगने के बाद भी भूगोल बार का संचालक पैसे कमाने के लिए देर रात तक बार का संचालन कर रहा है। जिसे नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता ने समय पर बार खोलने और बन्द करने की हिदायत देते हुए घटना स्थल से अनावेदक दीपक बाबू पिता हीरालाल निर्मलकर उम्र 28 वर्ष निवासी श्लोक विहार थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का कृत्य धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम का होना पाया।
नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता
इसके बाद विधिवत साउंड सिस्टम जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वही भूगोल बार को लेकर एक और जानकारी सामने आई है जिसके पुख्ता होने के बाद सबूत के साथ भूगोल बार के कारनामे उजागर होंगे।

