13 अप्रैल 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नामदेव समाज विकास परिषद् के द्वारा 14 अप्रैल कल दिन रविवार को “गोडपारा, बजरंग अखाड़ा के पास सामुदायिक भवन” में समाज में सामूहिक सुहगली कार्यक्रम का अयोजन रखा गया है जिसमे कार्यक्रम इस प्रकार है। सुहगली पूजा 10 बजे से 12 बजे तक अमृत भोजन 12 बजे से 1.30 बजे तक भजन अमृत भोजन के बाद।
स्थान- गोडपारा बजरंग अखाड़ा के पास सामुदायि भवन
अनुरोध समाज में जिस किसी महिला के पास इस हेतु आमंत्रण नहीं पहुंचा उन्हें इस सूचना के माध्यम से सादर आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है। नामदेव समाज विकास परिषद् समाज के कार्यकारी अध्यक्ष ने सामाजिक महिलाओं से की अपील आप सभी महिलाओ का इस भव्य सुहगली आयोजन में स्वागत करता है आप सभी महिलाएं समय पर उपस्थित हो कर इस भव्य सामाजिक सुहगली कार्यक्रम को सफल बनाएं।
ज्ञात हो कि इस बार नामदेव विकास परिषद् बिलासपुर के द्वारा सामाजिक सुहगली का आयोजन किया गया है जिसमे 301 महिलाएं बैठ कर पूजा अर्चना कर समाज एवम बिलासपुर के विकास के लिए एवम छत्तीसगढ़ राज्य समृद्धि के लिए, मनोकामना पूर्ण होने के लिए एवम नामदेव समाज को विकास परिषद् की भवन संबंधित भूमि की रजिस्ट्री के उपलक्ष्य में सुहगली महोत्सव का आयोजन रखा गया है, समाज के कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी दी है।

