लीव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों मामूली विवाद बना मौत का कारण…आरोपी प्रेमी गिरफ्तार…
21 मई 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक दिन पहले कोटा क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। आज फिर एक प्रेमी ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। क्षेत्र में फैली सनसनी। आरोपी घटना को अंजाम देकर भागने के फिराक में था पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस मामल दर्जकर जांच में जुटी।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगल में हत्या का मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी भागने के फिराक में था जिसे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगला के यादव मोहल्ला की है जहा पिछले चार-पांच वर्षों से 23 वर्षीय निधि और 26 वर्षीय शत्रुघ्न लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आज किसी बात को लेकर आरोपी प्रेमी शत्रुघ्न ने प्रेमिका निधि की हत्या कर दी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लगते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहा से आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यादव मोहल्ला में रहने वाली निधि केवट अपने घर से अलग होकर बीते चार-पांच वर्षों से प्रेमी शत्रुघ्न पटेल के साथ मंगल के यादव मोहल्ला में रह रही थी। मृतिका मूलतः जूना बिलासपुर के पचरीघाट के पास की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर मौजूद है।

फिलहाल अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रेमी प्रेमिका के बीच किस बात को लेकर विवाद था और आरोपी ने हत्या क्यों की। एसएसपी सिटी उमेश कश्यप ने पूरे मामले की जल्द जानकारी देने की बात कही है।

आपको बता दें कल ही कोटा थाना क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर कर दी। थी जिसके बाद कोटा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।

