Sun. Sep 8th, 2024

8 रसूखदार जुआरी सपड़ाये…
ढाई लाख नगद और 11 मोबाइल जप्त…

05 जून 2024


बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रेस्टोरेंट में जुआ खेलते हुए 08 जुआरी को पुलिस ने रंगे हाथ धर-दबोचा। जुआड़ियों के कब्जे से 02 लाख 53 हजार रूपये नगद और 11 मोबाइल के अलावा 52 पत्ती तास जप्त किया गया है।
सकरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भरनी के हाली डे फैमिली रेस्टोरेंट के पास कुछ लोग काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर बताए स्थान में जाकर पुलिस ने रेड की तो 01.रामेश्वर गुपता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर 02. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा.जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा 03. टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा 04.असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा 05. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स 06. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स 07. श्याम जायसवाल पिता फौदूरा जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी 08. विकास गुप्ता पिता वी के गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा. जूना बिलासपुर काटपत्ती जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने फड़ से 01 लाख 65 हजार रूपये, 11 नग मोबाइल, 52 पत्ती तास और पास से 88 हजार रूपये नगदी जुमला 02 लाख 53 हजार रूपये को गवाहों के सामने जप्त किया।

आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपियों के खिलाफ देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।


पकड़े गए आरोपी-

  1. रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर
  2. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा.जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा
  3. टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा
    04.असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा
  4. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स
  5. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स
  6. श्याम जायसवाल पिता फौदू राम जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी
  7. विकास गुप्ता पिता व्ही के गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा.
    जूना बिलासपुर
    थाना सिटी
    कोतवाली
    जिलाबिलासपुर
    छ.ग.
    सराहनिय भूमिका – संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक सुमंत कश्यप, नर्मदा साहू, अमित पोर्ते, धनराज कुंभकार, कलेश्वर यादव, रूपेश कौशिक, गोपाल यादव एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही है।

You missed