Sun. Sep 8th, 2024

सिर्फ बिलासपुर में ही मात्र 232 दिनों में 7500 से अधिक अपराध दर्ज हुए…ये आँकड़े ख़ुद उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दिए…

24 जुलाई 2024

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रदेश में साय सरकार की की लचर क़ानून व्यवस्था जिसमे प्रदेश के नागरिक, बच्चे,महिलाएँ, बेटियाँ और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है और अपराध थम नहीं रहे है अगर बात सिर्फ़ बिलासपुर की करे तो सरकार के मात्र 232 दिनों में 7500 से अधिक अपराध में FIR हुआ है।

ये जानकारी ख़ुद उप मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा में दिया।

तो पूरे प्रदेश में अपराध का क्या हाल होगा। आज विधानसभा घेराव करने के लिए पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता, विधायक, पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,पार्षद और पूर्व पार्षद एवं संगठन के नेता और हमारे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष सभी शामिल हुए।

You missed