वार्ड के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं…
15 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नवीन प्राथमिक शाला राजीव गांधी चौक गुरु घासीदास स्कूल अंबेडकर भवन वार्ड 21 गुरु घासीदास नगर में आज श्रीमती सीमा घृतेश वार्ड पार्षद अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर ने ध्वजारोहण किया।

उन्होंने सभी वार्डवासियों को आज के पावन आजादी के दिन की शुभकामनाएं देते हुए समूचे वार्ड में शांति और सोहार्दय से रहने का संदेश दिया तथा वार्ड की हर समस्याओं हेतु सदैव तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया। आज के कार्यक्रम में ध्वजारोहण पश्च्यात बच्चों को टाफियां वितरित की वही वार्ड के सभी गणमान्य नागरिकों को बधाई संदेश प्रेषित किया।

वार्ड के सभी नागरिकों के साथ ही बच्चे और स्कूल की अध्यापिकाओं के अलावा पार्षद प्रतिनिधि आदित्य जोशी, गिरवर जोशी, जय डांसर, कलेश्वर सूर्यवंशी, मदन, बजरंग तथा वार्डवासी उपस्तिथ रहे।

