सिंधी कॉलोनी महिला विंग अध्यक्ष सोनी बेहरानी के नेतृत्व किया गया सफल आयोजन…
15 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर हर साल की तरह इस साल भी सिंधी कॉलोनी महीला विंग के तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी स्तिथ पंचायत भवन में सावन उत्सव मनाया गया। जिसमें तिजड़ी पर्व थीम रखी गई थी। तीजडी पर्व में सुहागने अपने सुहाग के लिए सोलह श्रृंगार करके अपने सुहाग के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

इस कार्य क्रम में महिलाओं ने बहुत उत्साह उमंग से हिस्सा लिया।सोलह श्रृंगार के साथ प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये कार्य क्रम में शिव पार्वती,श्री राधा कृष्ण पे अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की जज थी श्रीमती टिया विधानी और श्रीमती सरिता हिरानी। मंच का संचालन सोनी जैसवानी और मधु गागवानी ने किया। तथा इस आयोजन में भाविका लालचंदानी,कनिष्का बेहराणी,जयश्री भाटिया विनर रही।

एक स्पेशल कैटेगरी सावन की बहार ऑडियंस में से कंचन जैसवानी को दिया गया। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विनिता भावनानी,श्रीमती कविता मंगवानी ,गरिमा साहनी ने प्रतिभागियों का और सिंधी कॉलोनी महिला विंग का उत्साह बढ़ाया।

सिंधी कॉलोनी महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सोनी बेहरानी के नेतृत्व में रश्मि हाशनी, रश्मि परयानी ,कविता असवानी , दीपा तहिलयानी,पूनम बजाज,कंचन जैसवानी,रेखा लालचंदानी,पलक हर्जपाल,नीलम लालवानी,रेखा सजवानी, व अन्य मेंबर्स उपस्थित थे। इस सफल आयोजन की हेतु सभी को बधाई दी।

