कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग सभी की रही शानदार प्रस्तुति◆◆◆
18 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आज एक शानदार मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चार हाउस अजन्ता, एलोरा, नालंदा, और तक्षशिला के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता और सफाई का परिचय देते हुए खूबसूरत डिज़ाइन प्रस्तुत किए।

निर्णायकों के रूप में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तपोषी सरकार ने विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत डिज़ाइन की जाँच की। प्रिंसपल श्रीमती निवेदिता सरकार ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। जिससे विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहन मिलता है और उनकी ऊर्जा और उत्साह को बढ़ावा मिलता है। आज के इस भव्य आयोजन में कनिष्ठ ग्रुप में: – प्रथम स्थान:साक्षी दास मानिकपुरी (कक्षा सातवीं अ, अजन्ता हाउस) – द्वितीय स्थान: अंकित साहू (कक्षा आठवीं अ, अजन्ता हाउस) और निकिता गंधर्व (कक्षा छठवीं ब, नालंदा हाउस) – तृतीय स्थान: श्रद्धा कुंभकार (कक्षा आठवीं अ, एलोरा हाउस) और गार्गी साहू (कक्षा सातवीं स, तक्षशिला हाउस)

– कंसोलेशन पुरस्कार: – पलक साहू (कक्षा छठवीं, तक्षशिला हाउस) वरिष्ठ ग्रुप में: – प्रथम स्थान:नीलिमा बुनकर (कक्षा नौवीं, तक्षशिला हाउस) – द्वितीय स्थान:सोनम करडा (कक्षा दसवीं अ, अजन्ता हाउस) और चाहत यादव (कक्षा नवमी अ, एलोरा हाउस) – तृतीय स्थान:ओजल चंद्रवंशी (कक्षा नवमी ब, अजन्ता हाउस) और अपेक्षा तिवारी (कक्षा बारहवीं, एलोरा हाउस) -कंसोलेशन पुरस्कार: उज्जैनी देवांगन (कक्षा ग्यारहवीं, नालंदा हाउस) और हर्षित सिंह (कक्षा बारहवीं, नालंदा हाउस

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षिका सपना यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में कलात्मकता और रचनात्मकता दक्षता को बढ़ावा देती हैं। वही प्रतिस्पर्धा से मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।

