बड़ी घटना को अंजाम देने कर रहे थे प्लानिंग पुलिस की मुस्तैदी से अपराधियो के मंसूबों पर फिरा पानी…
24 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के फिराक में थे 11 आदतन अपराधी। उनके मंसूबे पर फिरा पानी। सभी आरोपी हथियार से लैस चढ़े पुलिस के हत्थे। आरोपियों के कब्जे से 01 नग पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 06 नग देषी कट्टा, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 01 कार एवं 10 नग मोबाईल बरामद।
मामला इस इस प्रकार है कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसके बाद से निर्देश के संबंध में तस्दीक की जा रही थी। पुलिस की टीम लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी थी। 23 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है।

पिस्टल, देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे हुए है। किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम
मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी। तभी पुलिस को देखकर आरोपीगण भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर स्वराज कुर्रे ने बताया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से खरीदा गया है। अपने ससुराल घर में छिपाकर रखा है। अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ करने पर धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से हथियार खरीदना बताया।

स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अष्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक ATM में डकैती करने की योजना बनाने की जानकारी दी। सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारूति वेगनआर कार जप्त किया गया है।

