पीठाधिपति श्री श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महाराज से लिया प्रदेश की खुशियाली का आशीर्वाद…
07 अक्टूबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज शारदीय नवरात्रि पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी का पूज्य गुरुदेव श्री चक्र महामेरु पीठाधिपति श्री श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम श्रीचक्र महामेरू पीठम् ग्राम खम्हारडीह सरगांव में आगमन हुआ।

उन्होंने मां भगवती का दिव्य पूजन किया अखंडज्योत दर्शन की गौशाला में गौमाता के दर्शन किए आश्रम द्वारा संचालित श्री वेद विद्यापीठ पाठशाला की विद्यार्थियों से वेदमंत्रों के साथ पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि उन्नति स्वस्थ का आशीर्वाद भी लिया।

भोजन प्रसादी पूज्यगुरुदेव महाराज,वेद विद्या पीठ के प्राचार्य भगवाताचार्य पंडित कौशल जी व अन्य वेदाचार्यो के साथ ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया व माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदैव साय के अतिशीघ्र आश्रम आकर गुरुदेव से आशीर्वाद लेने आने का सुखद समाचार दिया।

उक्त जानकारी पूज्य गुरुदेव श्री श्री श्री सच्चिदानंद जी महाराज के शिष्य,, मुकेश नामदेव ने दी।

