Fri. Oct 18th, 2024

मामले की शिकायत पर दोनों आरोपी गिरफ्तार!

08-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} पुलिस विभाग के डायल 112 के दो आरक्षकों पर एक किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपित आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए डायल 112 में तैनात दो आरक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते अक्टूबर में वह सरकंडा क्षेत्र आई थी। इस दौरान डायल 112 के आरक्षक देवानंद केंवट और बृजेन्द्र राजपूत ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसका नंबर लेकर धमकाने लगे।
आरक्षकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया। पीड़ित किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी। इसके बाद सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।