Fri. Oct 18th, 2024

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस…

10 अक्टूबर 2024

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तिफरा में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। युवक के शरीर में चोट के निशान है। मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजन को सौप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार तिफरा शनि मंदिर के पास एक गौशाला में युवक की लाश मिली है। उसके शरीर में चोट के कई निशान है। सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी पुलिस ने मृतक की पहचान अज्जू साहू के रूप में की है।

बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराबी था। तलाशी में उसकी जेब से एक शराब की बोतल भी मिली है। मृतक अज्जू साहू के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। गले में मामूली चोट है और चेहरे पर एक दो जगह खून बह रहा था। पुलिस का कहना है कि शरीर में कहीं गंभीर चोट नहीं है जिससे जान जा सके। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मामला हत्या का है या कुछ और है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बुधवार की रात अज्जू साहू के साथ और कौन- कौन थे। मृतक का उठना बैठना किस तरह के लोगों के साथ था। पुलिस उन सभी से पूछताछ करेगी। परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। उसके गले पर किसी नुकीली चीज से हमले के निशान भी हैं।