Fri. Oct 18th, 2024

1 करोड़ 53 लाख 88 हजार से अधिक अर्थदण्ड की वसूली

08-दिसम्बर,2020

बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण का सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इस वर्ष अब तक 376 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 53 लाख 88 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई है।
उप संचालक खनिज बिलासपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवम्बर माह तक जिले में अवैध उत्खनन के 23 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 18 लाख 74 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई। इसी तरह अवैध खनिज परिवहन के 338 प्रकरण दर्ज कर 65 लाख 15 हजार से अधिक की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया। खनिज के अवैध भंडारण के 6 प्रकरणों में 1 लाख 50 हजार और भण्डारण नियमों के उल्लंघन के 2 प्रकरणों में 52 लाख 98 हजार तथा खदान संचालन में नियमों का उल्लंघन करने पर 7 प्रकरण दर्ज किये गये। जिसमें 15 लाख 50 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।