रीता लालवानी के अकास्मिक स्वर्गवास के बाद परिजनो ने किया नेत्रदान अब दो लोगो का होगा जीवन रोशन◆
04 नवंबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सोमवार शाम हेमूनगर निवासी रीता लालवानी का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।जिसकी अंतिम यात्रा दिनांक 05-11-2024 दिन मंगलवार को तोरवा मुक्तिधाम जायेगी।
उनके पति प्रकाश लालवानी ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया । हैंड्सग्रुप से संरक्षक अभिषेक विधानी और विनोद जीवनानी,पंकज खटवानी ने सिम्स की टीम को जानकारी दी , सिम्स से डॉ श्रद्धा शिवहरे , डॉ सोनल मिश्रा व नेत्रदान सहलाकर धर्मेंद्र देवांगन व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया। हैंड्सग्रुप के द्वारा अब तक लगभग 500 लोगो ने मरणोपरांत करवाया नेत्रदान। जिससे कई लोगो के जीवन में नेत्रज्योति जली। निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा। अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है, कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले।

