नेहरू चौक स्तिथ नेहरू जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…
14 नवम्बर 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा आज 14 नवम्बर को नेहरू चौक में प्रथम प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरूजी की जयंती मनाई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नेहरू जी अंतरार्ष्ट्रीय पर्सनैल्टी थे, देश की आर्थिक, औद्यौगिक , कृषि, सहित सभी क्षेत्रों में एक व्यवस्थित विकास की नींव रखी, आज़ादी के बाद देश रियासतों में बंटा था, अंग्रेज परस्त लोगो साम्प्रदायिक दंगे करा रहे थे,खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था लोगो के तन में कपड़े नही थे। सेना के पास अस्त्र-शस्त्र के अभाव थे ऐसी विकट स्थिति नेहरू जी अपनी योग्यता,कुशलता से देश को मुख्यधारा में लाकर खड़े कर दिये, नेहरू जी विशाल हृदय के थे, इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विरोधियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी ,जबकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग से गठजोड़ कर बंगाल में उप मुख्यमंत्री थे, नेहरू जी ने नासिर ,टीटो के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष का गठन किया और चीन के साथ पँचसिल का सिद्धांत दिया पर चीन ने धोखा दिया। नेहरू जी उच्च कोटि के लेखक थे।
संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तीव्र ने कहा कि नेहरू जी गांधी जी के अति प्रिय थे ,उन्होंने आज़ादी की लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक जेल में रहे ,उन्होंने 1929 के लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग कर प्रस्ताव पारित किया, और 15 अगस्त 1947 को आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तीव्र,माधव टालवार, विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, डॉ बद्री जायसवाल,ऋषि पांडेय, जावेद मेमन, विनोद साहू,मोती ठारवानी, अखिलेश बाजपेयी, सीमा घृटेश,श हज़ादी कुरैशी, स्वर्णा शुक्ला,आशा पांडेय,प्रियंका यादव,उत्तरा सक्सेना,अजय यादव, जगदीश कौशिक,राजेश जायसवाल, सुभाष ठाकुर,काशी रात्रे,चन्द्रहास केशरवानी,चन्द्रहास शर्मा,गणेश रजक,राजेश ताम्रकार,विष्णु कौशल, वीरेंद्र सारथी,राजेश शर्मा, विजय दुबे,करम गोरख,पुनाराम कश्यप,दीपक रायचेलवार,प्रकाश मसीह,हेमन्त दिघरस्कार,राजेश साहू,मनोज शर्मा,वसीम बख्स,मोह अयूब,वंश सर्केल,अतहर खान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी
ऋषि पाण्डेय, प्रवक्ता शहर द्वरा दी गई।

