आयोजन में एडिशनल एसपी अर्चना झा व शहीद अविनाश शर्मा स्कूल की प्रिंसिपल गायत्री तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल◆●◆
15 नवंबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के आरंभ में श्रीमतीअर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक एव शहीद अविनाश शर्मा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती गायत्री तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी।

इस भव्य आयोजन के प्रथम चरण में श्रीमतीअर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक का ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

वही वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तपोशी सरकार ने श्रीमती गायत्री तिवारी का स्वागत किया। आयोजन के प्रारंभ में विद्यार्थियों के द्वारा चारों हाउस के ग्रुप लीडर अपनी-अपने टुकड़ी का मार्च पास करते हुए मैडम को सलामी देते हुए। इस टुकड़ी के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी जिनका उद्धेश्य अनुशासन एकता और समन्वय का एक बेहतर तालमेल था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मार्च-पास को देखकर बच्चों का बेहद उम्दा उत्साह देखा गया कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने खेल में बहुत ही उत्साह से भाग लिया वही

नर्सरी के बच्चों में रिंग रेस फ्लैट रेस और वावेल रेस इसी तरह से के.जी.1 के. जी. 2 के विद्यार्थियों ने मैथ रेस किया उसी के साथ ही कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों ने भी मैथ्स रेस फ्लैट रेस तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के द्वारा यूनिफॉर्म रेस पांचवी के विद्यार्थियों ने लेमन एंड स्पून रेस और बोरा रेस

जिसमें बच्चे बोरा के अंदर घुसकर दौड़ते हुए बेहद आनंदित हुए क्लास 6वी 7वी व 8वी के विद्यार्थियों ने कबड्डी खो-खो मैं बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया रिले रेस में बच्चों की बहुत ही सहयोग की भावना को देखने को मिली इसमें बच्चे एक दूसरे के सहयोग से दौड़ते रहे।

एडिशनल एसपी अर्चना झा
श्रीमती अर्चना झा ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को बहुत ही सुंदर जानकारी दी उन्होंने कहा की खेल हमें जीवन में हर परिस्थितियों से आगे बढ़ाने की सीख देता है जीत और हार दोनों होती है परंतु हमें इससे यह सीखना चाहिए कि हारने के बाद भी हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, हमारी शारीरिक विकास और स्वस्थ शरीर के लिए खेल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अविनाश शर्मा स्कूल की प्रिंसिपल गायत्री तिवारी
श्रीमती गायत्री तिवारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वे एन. सी. सी. की विद्यार्थी रही है विद्यार्थियों के मार्च पास को देखकर उन्होंने उत्साह से बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की

जानकारी चाहिए तो वह हमेशा उन्हें सिखाने के लिए तैयार हैं। श्रीमती गायत्री तिवारी ने ड्रीमलैंड की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल की सभी गतिविधियों में उत्साह और पूर्ण जोश के साथ हमेशा भाग लेने के लिए अपने

स्कूल के विद्यार्थियों का श्रीमती सरकार सदैव ही उत्साहवर्धन करती हैं और खेल उत्सव के साथ ही 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में चाचा नेहरू की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। केक काटा गया विद्यार्थियों को स्वल्पाहार का वितरण किया भी किया गया।

बच्चों में इस भव्य और शिक्षाप्रद के साथ ही मनोरंजन भी मिला जिससे सभी बच्चे काफी उत्साहित रहे। कक्षा 12वीं की विद्यार्थी हर्षित सिंह एवं कक्षा नवमी के विद्यार्थी आशुतोष सिंह के द्वारा देशभक्ति गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। आज के इस शानदार आयोजन में
स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



