मधुमेह दिवस पर वंदना हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ शिविर संपन्न…200 मरीजों ने उठाया निशुल् स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ●◆●
15 नवंबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मधुमेह दिवस के अवसर पर वंदना हॉस्पिटल में 200 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर चंद्रशेखर उईके ने कहा नियमित व्यायाम, पैदल चलने,, संतुलित खानपान ही मधुमेह मरीजों के लिए सबसे बड़ी दवा
मधुमेह दिवस के अवसर पर वंदना हॉस्पिटल में 200 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर चंद्रशेखर उईके ने कहा नियमित व्यायाम, पैदल चलने,, संतुलित खानपान ही मधुमेह मरीजों के लिए सबसे बड़ी दवा
केवल ₹300 में 16 प्रकार की जांच, जिले में डेढ़ लाख से अधिक मधुमेह के मरीज
बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर आज वंदना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मंगला चौक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर चंद्रशेखर उईके के मार्गदर्शन में यहां पर 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं विभिन्न प्रकार की जांच की गई।

आज अधिकांश मरीज मरीज यहां पर आंखों की समस्या चर्म रोग किडनी एवं हृदय रोग से संबंधित मरीज का इलाज किया गया। तथा मरीजों के विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच की गई। जिसमें खाली पेट एवं भोजन के बाद शुगर की जांच थायराइड की जांच लिपिड प्रोफाइल, हृदय , किडनी और डायबीटिक न्यूरोपैथी की जांच वरिष्ठ चिकित्सक के द्वारा की जा रही है। आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके ने कहा है कि प्रदेश में अन्य बीमारियों की तुलना में मधुमेह के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में वर्तमान में ही लगभग डेढ़ लाख से अधिक मरीज मधुमेह से पीड़ित हैं।

डॉक्टर चंद्रशेखर उईके के मुताबिक इस बीमारी से बचने से के लिए नियमित दिनचर्या में व्यायाम , संतुलित खान पान ही सबसे बड़ी दवा है। देश भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज देश में बच्चे एवं युवा भी मधुमेह की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम खानपान ,मासिक तनाव से बचकर तथा नशा से दूर रहकर मधुमेह रोग से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इंसुलिन हार्मोन प्रोटीन से बना होता है। यही वजह है कि इंजेक्शन द्वारा इंसुलिन लेने या सीधे ब्लड में मिलकर शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है जिससे किडनी भी सुरक्षित रहती है।

डॉक्टर चंद्रशेखर उईके ने बताया कि रोज प्राणायाम , साइकलिंग, रोज पैदल चलना, दौड़ना, व्यायाम करना, स्विमिंग,मधुमेह को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक होता है। मधुमेह के मरीजों को डॉक्टर की दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। ज्यादा मीठा व मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। मानसिक तनाव से बचना चाहिए रोज प्राणायाम करें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच चिकित्सकों से कराते रहे। मधुमेह से आंखों की समस्या चर्म रोग, किडनी ,नसों में समस्या तथा हृदय रोग की समस्या मरीजों को आती है।

आज विश्व डायबिटीज दिवस पर वंदना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मंगला चौक में डॉ चंद्रशेखर उईके के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं मरीज के विभिन्न प्रकार के की जांच के लिए जिसमें मरीज को केवल ₹300 में ही शरीर की सारी जांच एवं परीक्षण किया जा रहा है।

डॉ वरुण सिंह ,श्रीमती इदू बाला मिंज, डॉक्टर सृष्टि चतुर्वेदी गुप्ता के द्वारा आज यहां निशुल्क सेवाएं दी गई तथा शुगर की बीमारी की बीमारी थायराइड के विकार ,छाती रोग , हृदय रोग नसों की जांच किडनी की जांच एवं अन्य प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 तक 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं विभिन्न प्रकार की जांच की गई।

