तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार सरकंडा टीआई तोप सिंह को आई. जी. ने किया लाइन अटैच◆●◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को लाइन अटैच कर दिया गया है। कल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर, एसपी और संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की थी।
दो दिन पहले सरकन्डा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करके पुलिस प्रशासन को कटघरे खड़ा कर दिया था। थाना प्रभारी ने तहसीलदार के साथ ना केवल मारपीट की बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ भी गाली गलौच की थी।उनके इस अभद्र व्यवहार को लेकर तोप सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर और पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत कर तोप सिंह नवरंग को बर्खास्त किये जाने की मांग की थी। साथ ही मामले की जांच कर थाना स्टाफ के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर और पुलिस कप्तान को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बस्तर जिला स्थित करपावंड प्रभारी तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा का घर अशोक नगर बिलासपुर में है। 16 नवम्बर को हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस से पुष्पराज मिश्रा रायपुर से देर रात बिलासपुर पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद अपने भाई और पिता के साथ अशोक नगर स्थित घर के लिए निकले थे। रास्ते में डीएलएस कालेज के पास पहुंचते ही दो पुलिस वालों ने रूकने को कहा। कुछ दूर जाकर पुष्पराज मिश्रा अपनी गाड़ी रोका। रुकते ही दोनों पुलिसवालों ने उसे हड़काते हुए अपने पास बुलाया। पुष्पराज मिश्रा के पास आते ही पुलिसकर्मियों ने मां बहन की गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनो पुलिस वाले नशे में चूर थे।
उनके पूछे जाने पर पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि वह बस्तर जिले के करपावंड का प्रभारी तहसीलदार हैं। बावजूद इसके पुलिस वालों ने भाई और पिता के सामने जमकर गाली दिया। इसके बाद पुलिस वालों ने 112 पेट्रोलिंग गाड़ी को फ़ोन कर बुलाया और गाड़ी में बैठाकर पुष्पराज मिश्रा को जबरदस्ती थाना ले गए। इस दौरान पुलिस वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस सालों को फोटो आईडी दिखाने के बाद भी पुलिस वाले ने एल्कोहल मीटर मुंह के पास लाकर चेक किया और फिर दोनो ने फूंक मारा। इसके बाद शराब पीने का आरोप लगाया। इसके बाद मुलाहिजा के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर पुलिस वालों ने थाने में मारपीट की। थाना पहुंचने के बाद प्रभारी तहसीलदार ने फोन पर थानेदार तोपसिंग नवरंग को वस्तु स्थिति बताने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने उसकी एक न सुनी।
कुछ देर बाद तोप सिंह नवरंग थाना पहुंचे और गाड़ी से उतारा और फिर यह कहते हुए की मेरे अधिकारी कप्तान है में उनके ही कहने पर कार्रवाई करूंगा या नही करूंगा
इसके बाद तोप सिंह ने पुष्पराज के भाई को गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। बस मामला फिर बिगड़ता गया और दोनों तरफ से प्रेषटीज यीशु ने रूप ले लिया बहराल सरकंडा टी.आई. पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई तो कर दी परंतु क्या गलत का सही ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

