बिलासपुर, [जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 27 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चबूतरा निर्माण के लिए अपनी पार्षद निधि से 6 लाख रुपये स्वीकृत किए। इस महत्वपूर्ण परियोजना का आज भूमि पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वार्ड के विकास में नई पहल-:◆
विनोबा नगर वार्ड के पार्षद रविंद्र सिंह ने वार्डवासियों के साथ मिलकर इस निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह चबूतरा न केवल क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।”
स्थानीय नागरिकों का आभार-●
पार्षद निधि से इस पहल के लिए वार्डवासियों ने श्री सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें एन.वी.के. शास्त्री, राजेश अग्रवाल, टी.सी. इब्राहिम, सतीश अग्रवाल, और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व शामिल थे।
इस आयोजन ने क्षेत्र में विकास और सामुदायिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू किया है। वार्डवासियों ने आशा व्यक्त की है कि यह चबूतरा सभी के लिए लाभकारी साबित होगा और आगे भी इस तरह के विकास कार्य होते रहेंगे।

