मतदान 11 फरवरी नामांकन: 22 जनवरी से शुरू..31 तक नाम वापसी की प्रक्रिया मतगणना: 15 फरवरी-◆
रायपुर-{जनहित न्यूज़} छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में आयोग के अधिकारियों ने चुनाव की तिथियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है, जिसके तहत चुनाव से संबंधित कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
नगरीय निकाय चुनाव:
मतदान तिथि: 11 फरवरी 2025
चुनाव प्रक्रिया: एक ही चरण में होंगे।
नामांकन: 22 जनवरी से शुरू, 31 जनवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया।
मतगणना: 15 फरवरी 2025 को होगी।
नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में आम चुनाव होंगे। इसके अलावा दुर्ग और सुकमा के कुछ नगरीय निकायों में उप चुनाव भी कराए जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:
नॉमिनेशन प्रक्रिया: 27 जनवरी से 3 फरवरी तक मतदान तिथियां: 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होंगे।

इस बार कुल 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिलाएं और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं। उप निर्वाचन में 16,181 वोटर्स मतदान करेंगे।
मतदान केन्द्र:
कुल 5,970 मतदान केन्द्र सामान्य चुनाव के लिए निर्धारित किए गए हैं।
उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केन्द्र तय किए गए हैं। इनमें से 1531 मतदान केन्द्र संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील हैं।
मतदान प्रणाली:
नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे।
आरक्षण प्रक्रिया:
चुनाव आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस बार महिलाओं को 5 नगर निगमों में आरक्षण मिला है, जबकि 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं।
नगरीय निकायों में आरक्षित सीटें:
8 सीटें अनुसूचित जाति के लिए (3 महिला)
6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए (2 महिला) 13 सीटें ओबीसी वर्ग के लिए (4 महिला)
आरक्षित नगर पालिकाओं में अभनपुर, बागबहरा, नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी समेत अन्य नगर पालिकाओं के नाम शामिल हैं।
आयोग का मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:
राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया था, और अब सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, सभी संबंधित अधिकारियों और उम्मीदवारों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

