बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगोष्ठी को किया संबोधित-●
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज गुरु नानक स्कूल के महाराजा रणजीत सिंह सभागार में वनवासी विकास समिति के द्वारा एक युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस आयोजन का मुख्य विषय विकसित भारत में युवाओं की भूमिका था। इस संगोष्ठी में 1000 से अधिक युवा एवं समाज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ सदस्य एवं संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठन की उपस्थिति रही।

इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता नारायण नामदेव सह प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ रहे इन्होंने अपने विषय में युवाओं को सदाचारी होने एवं अपार ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में करने को कहा इन्होंने बताया कि युवा वह वायु है जो संपूर्ण सृष्टि को जीवन प्रदान कर सकती है परंतु दूषित होने पर हानिकारक हो सकती है।

प्रांत के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो प्रौण है। वह कल युवा थे और पीढ़ी का अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश में अपनी युवा प्रतिभा दर्ज करने में सफल रहा।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने देश के विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया जिसमें साधन विभिन्न युवा भी अपनी प्रतिभा के आधार पर भारत के विकास में नेतृत्व कर सकते हैं आपने बताया कि बिलासपुर जिले से 200 से अधिक पेटेंट पंजीकृत है आपके नेतृत्व में विभिन्न उद्यम की स्थापना की गई।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवाओं को सही तकनीक का प्रयोग करने पर बल दिया एवं युवा विधायक ने युवाओं को असंभव से संभव करने का मंत्र प्रदान किया । प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न योजना पर प्रकाश डाला जो युवाओं को आईएएस पीसीएस बनने का सपना साकार करता है जो छत्तीसगढ़ में युवाओं के द्वारा खेलकूद से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करना बताया।

इस कार्यक्रम का प्रस्तावना कार्यक्रम के संयोजक अनमोल कुमार झा जी ने रखा जिन्होंने बताया कि वनवासी विकास समिति विगत कई वर्षों से युवा दिवस पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करती है एवं युवा अर्थात वायु कुछ भी करने में सक्षम है बस इसे सही दिशा और दशा चाहिए।

वनवासी विकास समिति के प्रांतीय सह सचिव भुवन सिंह राज्य ने कल्याण आश्रम के पृष्ठभूमि का उल्लेख किया कार्यक्रम का संचालन पूर्णेन्दु कुमार भट्ट ने किया तथा कार्यक्रम में समिति के आनंद महाडिक ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया तथा आभार प्रस्तुत सुरेंद्र देवांगन ने किया।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य
डॉक्टर ललित मखीजा, श्याम सिंघानिया, तिलक सिंह, रमेश झा, गुरुदयाल साहू, रूपेश सिन्हा, इंद्रजीत यादव, जगदानंद झा, अतिंद्र दीवान नीलय तिवारी, धीरज वानखेड़े, अनंत वाजपेई , श्रीवंत चौधरी, मिथलेश साहू उपस्थित रहे

