परिवारों के साथ रहेंगे 30 मेजबान चार दिन दिवसीय इस यात्रा में छात्र -छात्राएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति से होंगे रूबरू
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) की सील यात्रा का बिलासपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन में आगमन हुआ अभाविप बिलासपुर महानगर द्वारा पूर्वोत्तर राज्य से आज छात्र-छात्राओं का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। सील विद्यार्थी परिषद का प्रकल्प है पूर्वोत्तर से आए छात्रों को 30 मेजबान परिवारों के साथ ठहराया जाएगा। चार दिन की इस यात्रा में छात्र छत्तीसगढ़ की संस्कृति से रूबरू होंगे।
इस यात्रा में आए मेघालय, असम, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड एवं सिक्किम ऐसे 8 राज्यों से कुल 31 प्रतिनिधि छात्र बिलासपुर महानगर पहुंचे बिलासपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिनिधि छात्रों का ढोल नगाड़ों के साथ मालाएं पट्टिकाएं पहना कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बिलासपुर के यश पैलेश स्थित होटल में सभी छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
त्रिपुरा से आए दल प्रमुख राजेश नाथ ने बताया यहां के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए स्वागत में अपनत्व की भावना है और ये हम सब भावुक कर देने वाला पल है। ऐसा स्वागत सम्मान पाकर एक सुखद अनुभूति हो रही है।
स्वागत में मुख्य रूप से स्वागत समिति अध्यक्ष डॉक्टर संतोष गेमनानी, सचिव बृजेंद्र शुक्ला, विनोद तिवारी, स्वागत समिति सदस्य सुरेंद्र गुंबर, असित पाल, सन्नी केसरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

