वार्ड की जनता का स्वस्फरुत मिल रहा अपार समर्थन..विकास कार्यों के नए आयाम गढ़ने भरत कश्यप ने एक बार पुनः कसी कमर
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के कस्तूरबा नगर वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी भरत कुमार कश्यप एक बार फिर जनता के बीच हैं। अपने सरल, सहज और स्वच्छ छवि के कारण दो बार पार्षद रह चुके कश्यप को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी और अब पुनः उसी गति को बनाए रखने के लिए पूरी तन्मयता से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।
वार्ड की जनता ने दिया ‘विकास पुरुष’ का नाम:-
भरत कुमार कश्यप ने अपने कार्यकाल में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए, जिससे जनता उन्हें ‘विकास पुरुष’ के नाम से संबोधित करने लगी है। उनकी उपलब्धियों की लंबी सूची है, जिसमें सड़क, नाली, गार्डन, सामुदायिक भवन, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं। वार्ड में हुए प्रमुख विकास कार्य भरत कुमार कश्यप के नेतृत्व में वार्ड 19 में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।
जिनमें शामिल हैं:-
✅ सड़क एवं नाली निर्माण पारिजात कॉलोनी, वसुंधरा नगर, अयोध्या नगर, कस्तूरबा नगर, स्वर्ण जयंती नगर, पत्रकार कॉलोनी और अन्य इलाकों में सड़कों का डामरीकरण व नालियों का निर्माण किया गया।
✅ गार्डन एवं ओपन जिम-ओम गार्डन, पारिजात एक्सटेंशन, स्वर्ण जयंती नगर, देवेन्द्र नगर और अर्चना विहार सहित कई क्षेत्रों में गार्डन उन्नयन एवं ओपन जिम की स्थापना की गई।

✅ सामुदायिक भवन एवं अन्य सुविधाएं – स्वर्ण जयंती नगर, पत्रकार कॉलोनी और झुलेलाल मुक्तिधाम में सामुदायिक भवनों का निर्माण व उन्नयन कार्य किए गए।
✅ बिजली एवं स्ट्रीट लाइट-वार्ड में आवश्यकतानुसार विद्युत पोल व स्ट्रीट लाइट लगवाकर रोशनी की उचित व्यवस्था करवाई गई।

✅ स्वास्थ्य सुविधाएं-कस्तूरबा नगर में मोहल्ला क्लिनिक और हमर क्लिनिक की स्थापना की गई।

जनसेवा की प्रतिबद्धता ही बनी पहचान का परिचायक:-
भरत कुमार कश्यप का कहना है, “मेरी प्राथमिकता हमेशा वार्ड का विकास और जनता की सेवा रही है। जनता के अपार समर्थन और स्नेह ने मुझे प्रेरित किया है कि मैं विकास कार्यों को और गति दूं। आने वाले समय में भी मैं वार्डवासियों के लिए समर्पित रहूंगा और नए आयाम स्थापित करूंगा।
जनता के बीच मजबूत पकड़ से ही बन रहे प्रचंड जीत के समीकरण:-
भरत कुमार कश्यप की सक्रियता और वार्ड में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की वजह से उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है, जिससे यह साफ झलकता है कि जनता उन्हें एक बार फिर पार्षद के रूप में देखना चाहती है।

नगर निगम क्षेत्र कस्तूरबा नगर वार्ड क्रमांक 19 के मतदाता अब विकास के इस सिलसिले को बनाए रखने के लिए फिर से भरत कुमार कश्यप के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

