शानदार रैली में लोगो मे दिखा गजब का उत्साह…! प्रचंड मतों से जीत का जनता ने दिया आशिर्वाद-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगर निगम के 70 वार्डों में पार्षद और महापौर पद के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। आज प्रचार के अंतिम दिन, वार्ड क्रमांक 41 (विवेकानंद नगर वार्ड) में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोती गंगवानी, जिन्हें स्नेहपूर्वक ‘मोती भाऊ’ कहा जाता है, के समर्थन में जोरदार नारे गूंजे “मोती भाऊ हमारा है” और “एक है तो सेफ है। इन नारों ने पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल बना दिया है।
मोती गंगवानी ने पिछले दो कार्यकालों में वार्ड के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने 60 से अधिक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिनमें सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, बोरवेल, जल निकासी व्यवस्था और स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन प्रयासों से वार्ड की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।

विशेष रूप से, दाऊ बाबा रोड, दुर्गा चौक, पटेल मोहल्ला, वैशाली अपार्टमेंट, साईं धाम कॉलोनी, तोरवा, बजाज कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली और जल निकासी के निर्माण कार्य किए गए हैं। इसके अलावा, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पानी टंकी का पुनर्निर्माण और प्राथमिक स्कूल में नए कमरों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं।
मोती गंगवानी की सरलता, विनम्रता और कर्मठता ने उन्हें वार्ड के सभी वर्गों और समुदायों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।

वार्ड की जनता अपने प्रिय नेता को तीसरी बार विजयी बनाने के लिए स्वस्फूर्त प्रचार अभियान चला रही है।
आगामी कार्यकाल के लिए मोती गंगवानी ने किया लक्ष्य निर्धारित-:
वार्ड में पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। वे वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने की योजना पर भी काम करने का संकल्प रखते हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

चुनावी माहौल में जहां अन्य प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं, वहीं मोती गंगवानी के समर्थक ही उनके नाम पर पूरी ताकत से चुनावी रण में डटे हुए हैं। “एक है तो सेफ हैं” के नारे के साथ मोती गंगवानी इस बार भी प्रचंड जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।


