वार्ड वासियों ने रेखा काशी रात्रे के समर्थन में स्वतः ही निकाली भव्य महारैली..प्रचन्ड जीत का दिया आशिर्वाद●◆●
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 21 में निर्दलीय उम्मीदवार रेखा काशी रात्रे का बढ़ता जनाधार, प्रचंड जीत की ओर बढ़ते कदम।
गुरु घासीदास नगर वार्ड 21 में निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस बार का चुनाव कांटे की टक्कर का साबित हो रहा है, लेकिन जिस तरह से निर्दलीय उम्मीदवार रेखा काशी रात्रे के समर्थन में जनसैलाब उमड़ रहा है, उससे यह तय माना जा रहा है कि उनकी जीत अब महज औपचारिकता रह गई है।

जनता का समर्थन, बदलाव की लहर:-
वार्ड 21 पिछले कई वर्षों से भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी संघर्ष का केंद्र रहा है। लेकिन इस बार की तस्वीर कुछ अलग है। वर्तमान कांग्रेस पार्षद सीमा धरतेश के कार्यकाल से वार्डवासी असंतुष्ट नजर आ रहे थे। जनता को मूलभूत सुविधाओं, जलभराव, सड़क, सफाई जैसी समस्याओं का समाधान नहीं मिला, जिससे कांग्रेस के प्रति नाराजगी खुलकर सामने आई।
ऐसे में पूर्व पार्षद काशी रात्रे, जो अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड में उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं, को जनता ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन वार्ड फिर से महिला आरक्षित होने के कारण, उनकी पत्नी रेखा काशी रात्रे को चुनावी मैदान में उतारा गया। जनता ने इसे सहर्ष स्वीकार किया और अब रेखा काशी रात्रे वार्ड 21 के विकास की कमान संभालने को तैयार हैं।
जनता ने खुद निकाली भव्य रैली, उमड़ा जनसैलाब:-
आज प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन वार्डवासियों ने रेखा काशी रात्रे के समर्थन में विशाल रैली निकाली। गली-गली, चौक-चौराहों पर सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। खासकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिल रहा है।

रैली में शामिल लोगों का कहना है कि:-
हम इस बार बदलाव चाहते हैं। विकास की गाड़ी जिस पटरी से उतर गई थी, उसे फिर से सही दिशा में लाने के लिए रेखा काशी रात्रे को जिताना जरूरी है।
हमने पहले भी देखा है कि काशी रात्रे ने अपने कार्यकाल में कितने विकास कार्य किए। इसलिए इस बार हम उनके हाथ मजबूत करेंगे।

रेखा काशी रात्रे की अपील ‘मैं आपकी बेटी, बहन और बहू के रूप में हमेशा आपके साथ हूं’ रेखा काशी रात्रे ने जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा…
आपने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगी। मैं आपकी बेटी, बहन और बहू के रूप में हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी रहूंगी। कृपया मुझे सेवा का अवसर दें, मैं आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरूंगी।

चुनावी समीकरण और संभावित नतीजा कुछ और कर रहा बयां..
जनता के जबरदस्त रुझान को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस बार वार्ड 21 में निर्दलीय उम्मीदवार रेखा काशी रात्रे की जीत निश्चित लग रही है। भाजपा और कांग्रेस की पारंपरिक लड़ाई को जनता ने इस बार नकारते हुए एक ऐसे उम्मीदवार को चुनने जा रही है, जिनका मकसद केवल विकास और सेवा है।

