सीमा धृतेश का जनता से वादा…!
‘सेवा को विराम नहीं, विकास को नया मुकाम मेरी पहली प्राथमिकता◆◆◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर गुरु घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 में निकाय चुनाव का माहौल चरम पर पहुंच चुका है। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी सीमा धृतेश ने एक भव्य रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में वार्डवासियों ने उनका समर्थन जताया और ‘काम किया है, काम करेंगे’ के नारे के साथ उन्हें पुनः पार्षद पद के लिए चुनने का संकल्प लिया।
त्रिकोणीय मुकाबले से बदला समीकरण
इस बार वार्ड 21 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा ने पूर्व पार्षद अनुज टंडन की पत्नी मधुबाला टंडन को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस से सीमा धृतेश पुनः अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस से नाराज पूर्व पार्षद और एल्डरमैन रह चुके काशी रात्रे ने भी अपनी पत्नी रेखा काशी रात्रे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

हालांकि, सीमा धृतेश की लोकप्रियता और पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों की बदौलत उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता का मानना है कि सीमा धृतेश एक शिक्षित, कर्मठ और जुझारू महिला हैं, जिन्होंने वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जनता ने विशाल रैली में किया समर्थन का ऐलान
प्रचार के अंतिम दिन वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सीमा धृतेश के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में वार्ड के हर वर्ग—महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और व्यापारी—बढ़-चढ़कर शामिल हुए। पूरे वार्ड में कांग्रेस के झंडे और पोस्टर लहराते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया।
प्रत्यक्ष बयानी जनता की जुबानी…रैली में शामिल एक स्थानीय निवासी ने कहा..
“सीमा धृतेश एक शिक्षित महिला है और इस वार्ड के शिक्षित वर्ग ने उन्हें समझा जाना है वे पिछले पांच वर्षों में वार्ड का जो विकास करते आ रही हैं, उसे देखकर हम फिर से उन्हें ही चुनेंगे। उनकी मेहनत और ईमानदारी पर हमें पूरा भरोसा है।”
“उन्होंने जलभराव की समस्या हल करवाई, सड़कें बनवाईं, स्ट्रीट लाइट्स लगवाईं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाया। ऐसे जनप्रतिनिधि को दोबारा जिताना हमारा कर्तव्य है।”
सीमा धृतेश का जनता से वादा ‘सेवा को विराम नहीं, विकास को नया मुकाम’
भव्य रैली के दौरान सीमा धृतेश ने जनता को संबोधित करते हुए कहा…
“मैंने वार्ड की सेवा पूरे समर्पण से की है और आगे भी करती रहूंगी। महिलाओं के उत्थान के लिए जो कार्य शुरू किए हैं, वे और भी बड़े स्तर पर होंगे। आप सबका प्यार और समर्थन मेरी ताकत है, और मैं इसे विकास कार्यों के जरिए लौटाने का पूरा प्रयास करूंगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि जनता का प्यार ही उनकी असली पूंजी है, और वे जनता के हित में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
सीमा धृतेश की जीत लगभग तय माना जा रहा है।

वार्ड में सीमा धृतेश के समर्थन में बढ़ती भीड़ और जनता का उत्साह देखकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि उनकी जीत लगभग सुनिश्चित है। विरोधी पार्टियां जहां अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं कांग्रेस समर्थकों का मानना है कि वार्ड में सीमा धृतेश के विकास कार्यों को देखते हुए जनता उन्हें ही पुनः पार्षद के रूप में चुनने के लिए तैयार है।
अब 11 फरवरी को होने वाले मतदान में यह साफ हो जाएगा कि वार्ड की जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि बनाती है, लेकिन मौजूदा समीकरणों के अनुसार सीमा धृतेश की जीत की राह काफी मजबूत नजर आ रही है।

