मुक्तिधाम सरकंडा में कल से महारुद्राभिषेक एवं शिव विवाह का आयोजन होगा प्रारंभ…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज}बिलासपुर सरकंडा में देवों के देव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुक्तिधाम, सरकंडा में महा रुद्राभिषेक एवं शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

भव्य आयोजन का कार्यक्रम:
➡ कलश यात्रा एवं मंडप अच्छादन – 25 फरवरी 2025, सुबह 10 बजे से
➡ हल्दी और मेहंदी रस्म – 25 फरवरी 2025
➡ महा रुद्राभिषेक एवं शिव बारात – 26 फरवरी 2025
➡ विदाई समारोह – 27 फरवरी 2025

इस पावन अवसर पर माता कात्यायनी आनंद कामाख्या के साथ-साथ अशोक महाराज, दीपक महाराज, विपिन महाराज और हरिओम महाराज अयोध्या से विशेष रूप से आ रहे हैं, जो इस महोत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेंगे।

महाकाल की भव्य बारात…
महाकाल की बारात 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे मुक्तिधाम, सरकंडा से निकलेगी। शिवभक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बारात में शामिल होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें।
हर हर महादेव! जय श्री महाकाल!

