रेंज साइबर थाना और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली बड़ी सफलता-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के माध्यम से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में लिप्त 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि 97 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में रेंज साइबर थाना और एसीसीयू टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पूरे अभियान में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान सामने आया कि दिल्ली, राजस्थान (अलवर) और अन्य स्थानों पर 300 से अधिक साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक अकाउंट और सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे। ये अकाउंट शेयर ट्रेडिंग, फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट जैसे धोखाधड़ी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में बैंक कर्मचारी भी शामिल गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों में कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो फर्जी बैंक अकाउंट खोलने में मदद कर रहे थे। इनके अलावा फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला एक पीओएस एजेंट भी पकड़ा गया है।
क्या होता मनी म्यूल है?
“मनी म्यूल” वे लोग होते हैं जिनके बैंक अकाउंट का उपयोग साइबर अपराधी धोखाधड़ी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में करते हैं। अपराधी नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके खातों का दुरुपयोग करते हैं। अगर आप “मनी म्यूल” बने तो क्या होगा? आपके बैंक खाते और संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।
आप पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जेल या भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, भले ही आप अनजाने में इसमें शामिल हुए हों।

बिलासपुर पुलिस की जनता से अपील
बिलासपुर पुलिस जनता से अपील करती है कि जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपना बैंक अकाउंट किसी को न दें। अगर आपको किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करें।
बचाव के उपाय
अनजान स्रोतों से धन न लें और अपने बैंक खाते की जानकारी गोपनीय रखें।
कोई भी संदेहास्पद लेन-देन दिखे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें।
असली नौकरी और फ्रॉड के जाल में अंतर समझें, साइबर ठगों से सतर्क रहें।
बिलासपुर पुलिस की सतर्कता से साइबर अपराधियों को बड़ा झटका!
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय वारे, अजहररुद्दीन, सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू ठाकुर, लक्ष्मीकांत जायसवाल, दिग्विजय वैष्णव, देवमुन पुहुप, आतिश पारिक, राहुल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिलासपुर पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है ताकि साइबर ठगी के माया जाल को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. सत्यनारायण पटेल पिता स्व. मंगलू पटेल उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. राकेश भेड़पाल पिता रामनाथ भेड़पाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. दुर्गेश केंवट पिता सीताराम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर (छ.ग.)
04. शिवशंकर यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 19 साल निवासी तारबाहर डीपुपारा गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. राजकुमार पाल पिता शिवनाथ पाल उम्र 44 साल निवासी ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. नंदकुमार केंवट पिता समारू केंवट उम्र 27 साल निवासी ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. दीपेश कुमार निर्मलकर पिता राजा राम निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी तारबाहर नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. सुरेश सिंह पिता रतन सिंह उम्र 58 साल निवासी सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कुल के पास थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
09. शेखर चतुर्थी पिता रामचरण चतुर्थी उम्र 23 वर्ष साकिन कोटा थाना कोटा हा.मु. शुभम विहार मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
10. रोशन कुमार साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन लिमतरा थाना सक्ती जिला सक्ती हा.मु. अज्ञेय नगर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
11. कुनाल मंडावी पिता भुवन कुमार मंडावी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क 19 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदाबजार (छ.ग.)
12. प्रथम सोनी पिता उदय सोनी उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क पुरानी बस्ती .. करगीरोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
13. दिपांशु साहू पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क 10 कोटा 11. श्राना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
14. अमन तिवारी पिता लक्ष्मीनरायण तिवारी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क 10 कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
15. रामलाल यादव पिता भूषण यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना मस्तूरी बिलासपुर (छ.ग.)
16. अमित पाल पिता हिमांचल पाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खैरा जयरामनगर थाना मस्तूरी बिलासपुर (छ.ग.)
17. अब्दुल रशिंद पिता अब्दुल मजीद उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क 26 तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
18. मुख्तार खान पिता रशिद खान उम्र 25 वर्ष साकिन तालापारा महामाया मंदिर के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
19. गुज्जला जगदीश कुमार पिता जी. कामेश्वर राव उम्र 30 वर्ष साकिन हेमूनगर कल्यूरी स्कूल के बगल में थाना तोरखा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

